Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूक्रेन की वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त ,26 लोगों की मौत

 

मॉस्को, एजेंसी।

यूक्रेन की वायुसेना का विमान शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। विमान पर सवार सिर्फ एक यात्री जीवित बचा। एंटोनोव–26 विमान चालक दल के सात सदस्यों और सैन्य विमानन स्कूल के 20 कैडेटों के साथ उ़़डान भर रहा था। इसे राजधानी कीव से लगभग 400 किलोमीटर दूर चुहिव हवाई अड्डे पर उतरना था। लेकिन, इससे पहले ही यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें आग लग गई। शुरू में दो व्यक्ति जीवित बचे थे। हालांकि, एक व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विमान हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढें   “जनमत रक्तदान की ७० वीं श्रृङ्खला’ में १ महिला सहित १७ लोगोंद्वारा रक्तदान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को शोक की घोषषणा की और हादसे की जांच होने तक एएन–26 विमानों के उ़़डान भरने पर रोक लगा दी। उन्होंने दुर्घटना स्थल का भी दौरा किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *