Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईलाका प्रहरी कार्यालय पोखरीया ने ८किलों अफीम सहित एक को पकड़ा।

 

रेयाज आलम,पर्सा, २०७७ आसोज २१ गते बुधवार ईलाका प्रहरी कार्यालय पोखरीया के नए प्रहरी निरिक्षक दिपक थापा ने आते ही धमाकेदार कार्यवाही शुरू कर दी। ईलाका प्रहरी कार्यालय पोखरीया ने पर्सा के कालिकामाई गाउँपालिका वार्ड नं १ तीनडोबिया में छापेमारी करके लागु अौषध `अफिम´ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।टिनडोबिया गाउँ निवासी गम्भिरा राउत कुर्मी के घर में लागु अौषध अफिम को छुपा कर रखे अवस्था में गुप्त सुचना के अधार पर ईलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक दिपक थापा के कमाण्ड में रहे प्रहरी टोलि ने घर में छापामारी करके लागु अौषध अफिम ८ किलो ग्राम के साथ गम्भिरा राउत कुर्मी के लड़के वर्ष ३० के खोवारी प्रसाद कुर्मी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढें   संघीय संसद के दोनों सदनों की बैठकें आज

प्रहरी निरिक्षक थापा ने बताया कि चेकजाच के क्रम में लागू अौषध अफिम जैसा पदार्थ ८ किलो ग्राम बरामद होने के बाद, उक्त लागु अौषध पदार्थ और खोवारी प्रसाद कुर्मी को नियन्त्रण में लेकर ईलाका प्रहरी कार्यालय पोखरीया में रखा गया है। जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने बताया कि इसके समबन्ध में अतिरिक्त अनुसन्धान कार्य हो रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *