Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देखो आया प्यारा दिवाली का त्यौहार : मनीषा मारू

 
देखो आया प्यारा दिवाली का त्यौहार,
गणेश लक्ष्मी आय बिराजो हमारे घर -द्वार।
काश हो जाए कुछ ऐसा चमत्कार
दूर हो कोरॉना का कहर और हाथ लगे
 कुबेर का खजाना सबको इस बार।
देखो आया .........दिवाली का त्यौहार
हृदय अंधकार मिटा मन में प्रकाश फैलाएं,
 हिल मिलकर चलो आओ हम स्नेह दीप जलाएं।
 बन जाए फिर तो यह दीपों का त्यौहार
 आने वाले हर साल के लिए यादगार।
देखो आया .........दिवाली का त्यौहार।
राग- द्वेष मिटा करें हम एक दूजे का भला,
जगमग  उठे फिर तो हर गली हर दिशा।
पटाखे ,फुलझड़ी और रोशनी की हर घर में बहार।
कोई भूखा ना सोए ऐसी दुआ करें हम इस बार।
देखो आया .........दिवाली का त्यौहार।
विघ्नहर्ता सफल करना हमारे सारे नए कार्य,
मां शारदे सौंप दिया अब तुझपे सारा भार।
माता लक्ष्मी करना आप हर जरूरतमंद पे उपकार
देखो आया प्यारा दिवाली का त्यौहार।
🙏मनीषा मारू🙏
विराटनगर (नेपाल)
मनीषा मारू, बिराटनगर ।
 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com