Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साल्ट वैली स्पोर्टिंग क्लब द्वारा पहला 10-10ओवर्स टूर्नामैंट मंडी में लोकप्रिय हो रहा है

 

मंडी,हिमाचल प्रदेश।24 नवंम्बर,2020 (श्योर शॉट)साल्ट वैली स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित MSG T-10 प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज 3 मैच हुए पहला मैच टांडु XI और रोपड़ु XI के बिच हुआ । टूर्नामेंट के आयोजक एवं पूर्व अंतराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर संगीत चौहान ने बताया कि दूसरे दिन टांडु टीम ने पहले बलेबाज़ी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 67 रन बनाये जिसमें सचिन ने 11, चम्पू ने 09 व् गुणी ने 08 रनों का योगदान दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए रोपाड़ु XI 63 रन ही बना सकी जिसमें आयुष ने 19 व् नरेश ने 18 रन बनाये टांडु XI ने 3 रन से मैच जीत लिया |

यह भी पढें   एनपीएल (NPL): सोमपाल के ऑलराउंड प्रदर्शन से कर्णाली याक्स की विराटनगर किंग्स पर रोमांचक जीत

दूसरा मैच मैगल XI व् मंडी XI के बीच हुआ |
मैगल XI ने पहले खेलते हुए 95 रन बनाये जिसमें युध चंद ने 20 रन, अजीत ने 18 व् मनोज ने 19 रन बनाये |
लक्ष्य का पीछा करते हुए मंडी XI 56 रन ही बना पाई, जिसमें अमित 11, हंसु ने 10 रन बनाये |
प्रतियोगिता का अंतिम मैच रूंझ XI व् राज XI के बिच खेला गया जिसमें रूंझ ने पहले खेलते हुए 95 रन बनाये जिसमें गिरीश ने 31 रन बनाये, संजय ने 20 व् मनीष ने 24 रन बनाये |
लक्ष्य का पीछा करते हुए राज XI 59 रन ही बना पाई जिसमें सुनील ने सर्वाधिक 25 रन बनाये उनका और कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया |
प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज कटिंढी पंचायत के प्रधान श्री मनोहर लाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी व् खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए कहा, श्री मनोहर लाल जी ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिताओं युवाओं का मनोबल ऊँचा होता है और इस तरह की प्रतियोगितायें लगातार होनी चाहिए ताकी हमारे युवा नशे आती कुरीतियों से दूर रहें |
इस अवसर पर उनके साथ तेज़ यादव, विनोद शर्मा व् विक्रांत चंदेल उपस्थित रहे |

यह भी पढें   नेपाल रेलवे बोर्ड ने लोको पायलट पद के लिए मांगे आवेदन, 21 मंसिर तक कर सकेंगे आवेदन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com