बानेश्वर में गाडी के ठोकर से एक वृद्ध की मौत
७ दिसम्बर, काठमांडू । कल रात बानेश्वर में सवारी दुर्घटना से ७० वर्षीय एक वृद्ध की मृत्यु हुई है । ट्राफिक पुलिस ने जानकारी दी कि मोटरसाइकल की ठोकर से उस वृद्ध की जान गई है ।
महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा ने जानकारी दी कि बा ६१ प ८४१० नम्बर की मोटरसाइकल की ठोकर से सडक पार कर रहे ७० वर्षीय लोकनाथ धिताल की मृत्यु हुई है ।
म्हाशाखा का एसएसपी जनक भट्टराई ने पुष्टि की कि काठमांड का आलोकनगर में रह रहे धिताल का कल रात मोटरसाइकिल के ठोकर से जान गई है ।
एसएसपी भट्टराई के अनुसार धिताल का निधन पौने १० बजे उपचारक के क्रम में सिभिल अस्पताल में हुआ है । मोटरसाइकल चालक प्रहरी के नियन्त्रण में है ।

