Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सौ वर्ष पार करने के बाद भी नहीं मिली नागरिकता

 

७ दिसम्बर, सिन्धुली । कमलामाई नगरपालिका–१३ रुचानी निवासी छत्रमाया मगर उम्र से १०० वर्ष पार कर चुकी हैं फिर भी अभी तक उन्हें नागरिकता नहीं मिली है । नागरिकता ना होने के कारण राज्य द्वारा दी जाने वाली सेवा से भी वह वंचित हैं ।
वृद्धा छत्रमाया ने बताया कि फिलहाल मैं अपने नाति के साथ रह रही हूं । उसका भी आर्थिक अवस्था सही नहीं है । अगर सरकारी सेवा वृद्धभत्ता भी मिलता होता तो किसी तरह जीवन यापन में सहजता होती ।
पति का भी निधन हो जाने के बाद पिछले पांच वर्षों से छत्रमाया को नाता का नाति पदमबहादुर रानामगर ही किसी तरह से संरक्षण कर रहा है । आर्थिक अवस्था कमजोर होने के बाबजद भी वह नाति मजदुरी कर उनका सहयोग कर रहा है ।
उन्होंने बताया कि बुढापे में सरकार पालन पोषण करती है सिर्फ सून रही हूं । मझे तो कोई नहीं देख रहा । नागरिकता बना देते तो अच्छा होता । नागरिकता कैसी होती है पता भी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com