नेपाल–भारत वाणिज्य समिति की बैठक जारी
७ दिसम्बर, काठमांडू । नेपाल–भारत वाणिज्य सचिव स्तरीय अन्तर सरकारी समिति (आईजीसी) की बैठक जारी है । नेपाल–भारत दो देशों बीच का पारवहन तथा व्यापार सन्धी पुनरावलोकन का मुख्य एजेन्डा है । उक्त बैठक का प्रतिनिधित्व नेपाल के तरफ से उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति सचिव बैकुण्ठ अर्याल ने किया है और भारत के तरफ से भारतीय उद्योग तथा आन्तरिक व्यापार प्रवर्द्धन विभाग का सचिव डा. गुरुप्रसाद मोहपात्र ने किया ।
मन्त्रालय श्रोत के अनुसार सोमवार सुबह १० बजे से भर्चुअल कार्यक्रम चर्चा जारी है और कार्यक्रम में नेपाल के तरफ से तय हुए मुख्य ५ एजेन्डा पर चर्चा हो रही है ।
श्रोत ने बताया कि दो देशों बीच का पारवहन तथा व्यापार सन्धी पुनरावलोकन का मुख्य एजेन्डा के साथ दो देश बीच हो रहे लगानी प्रवर्द्धन, सीमा में व्यापार पूर्वाधार निर्माण तथा व्यापार सहजीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है ।

