Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने न्यूज वेबसाइट और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए खास दिशानिर्देश जारी किया

 

अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स और प्रोपब्लिका के अनुसार चीनी अधिकारियों ने प्रचार कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे ऑनलाइन मीडिया पर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अनुसार चैट करें। वे मिलकर ऐसी सूचनाओं को हतोत्साहित करें जो चीन के हित में न हों। इन्हीं अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण की जानकारी पर सावधान करने वाले डॉक्टर ली वेनलिएंग की मौत की सूचना इसी तरह से काफी दिनों तक ज्यादा प्रचारित नहीं होने दी।

यह भी पढें   सुरों की मधुरता तनाव दूर कर मन को देती है शांति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा : बिमल सरार्फ

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जानकारी डालकर लोगों को किया था आगाह

बता दें कि खुद संक्रमित हुए इस चीनी डॉक्टर ने शुरुआत में वायरस संक्रमण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां इंटरनेट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डालकर लोगों को आगाह किया था। बताया था कि चीन सरकार जानकारियों को छिपा रही है जिससे उसकी अर्थव्यवस्था पर असर न पड़े। बाद में चीनी प्रशासन ने इस डॉक्टर का बयान इंटरनेट मीडिया से हटवा दिया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पलांचोक भगवती मंदिर में किए दर्शन

ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए खास दिशानिर्देश

चीन सरकार ने न्यूज वेबसाइट और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए खास दिशानिर्देश जारी कर उन्हें सूचना से जुड़ी कमेंट्री करने और आशंका जताने से बचने के लिए कहा है। साथ ही राष्ट्रहित के खिलाफ सूचनाओं को सार्वजनिक न करने के लिए कहा गया है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com