Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजस्थान : बिजली के तार की चपेट में आने से बस में लगी आग, 6 लोगों की मौत

 

जोधपुर।

राजस्थान के जोधपुर संभाग के जालोर जिले  के महेशपुर गांव में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिससे की इसमें सवार लोग बुरी तरह झुलस गए पूरी बस आग की चपेट में आने से ड्राइवर समेत 6 लोगों के मौत की सूचना है ।वही बस में सवार तकरीबन सभी लोग झुलसे हैं, जिनको इलाज के लिए जालौर भिजवाया गया है। वहीं कुछ गंभीर लोगों को जोधपुर लाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला महेशपुर गांव पहुचा, और राहत बचाव कार्य शुरू किए। यह सभी लोग जैन समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं जो कि तीर्थाटन पर थे।

यह भी पढें   विश्वप्रकाश शर्मा का संकल्प : चुनाव जीतने से पहले नागरिकों का विश्वास जीतने की राजनीति

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जालोर जिले के महेशपुर गांव में भीषण हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हुई दो बसें रास्ता भटकीं और एक गांव में पहुंच गई। वहां रास्ते में बिजली के तार झूलते देख ड्राइवर ने बस रोक दी। बस का कंडक्टर या खलासी बस की छत पर पहुंचा और एक डंडे की मदद से बिजली के तार को ऊपर उठा कर बस को निकालने की कोशिश की जा रही थी।इसी दौरान डंडे से बिजली का तार झटक कर बस से अटक गया। जिससे कि बस में करंट दौड़ गया। इसके बाद बस में सवार अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए और देखते ही देखते बस में भी आग पकड़ ली।

यह भी पढें   पार्टी में एकता नहीं रही तो कांग्रेस बेहद कठिन अवस्था में पहुंच जाएगी– किशोरसिंह राठौर

समाचार स्रोत दैनिक जागरण से साभार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com