Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड समूह आरोपत्र वापस कर चुनाव में सहभागी होते हैं तो पुनः पार्टी एकता संभव हैः पोखरेल

 
ईश्वर पोखरेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २५ जनवरी । नेकपा (ओली समूह) के नेता तथा पार्टी महासचिव ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि अगर प्रचण्ड समूह प्रधानमन्त्री ओली के विरुद्ध लगाया गया आरोप को वापस कर चुनाव में सहभागी होते हैं तो पुनः पार्टी एकता संभव है । आगामी माघ २३ गते काठमांडू में होनेवाला जनप्रदर्शन के संबंध में जानकारी हेतु सोमबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए उपप्रधानमन्त्री भी रहे नेता पोखरेल ने कहा– ‘कार्तिक २८ गते प्रधानमन्त्री के ऊपर जो आरोपपत्र पंजीकृत हुआ है, उसको वापस कर चुनाव में सहभागी होते हैं तो पार्टी एकता संभव है ।’
नेता पोखरेल ने कहा कि निर्धारित मिति में ही चुनाव होनेवाला है, चुनाव के विरुद्ध हो रहे प्रचार–बाजी सफल होनेवाला नहीं है । उन्होंने कहा– ‘अगर प्रचण्ड समूह पार्टी एकता चाहते हैं तो प्रथम अध्यक्ष के विरुद्ध जो गम्भीर आरोप लगाया गया है, उसको वापस करना चाहिए और घोषित मिति में ही चुनाव कराने के लिए प्रद्धिबद्ध रहना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *