Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आभा फाउंडेशन का वार्षिक उत्सव विभिन्न कार्यक्रम के साथ सम्पन्न

 


माला मिश्रा बिराटनगर । सामाजिक कार्य मे दशकों से सक्रिय आभा फाउंडेशन बिराटनगर अपना वार्षिकोत्सव कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी पूर्वक मनाया । कार्यक्रम का अध्यक्षता आयोजक संस्था का अध्यक्ष आभा अनुपमा ने किया वही मंच संचालन राधा मंडल ने किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि बिराटेश्वर बृद्धाश्रम बिराटनगर का संचालक जगत आर्याल ,मोरंग ट्राफिक प्रमुख चंद्र खड़का , मैथिली सेवा समिति का अध्यक्ष डॉ एसएन झा, भारत नेपाल मैत्री समाज का अध्यक्ष वरुण मिश्रा मंचासीन थे ।इस मौके पर हास्य कलाकार पारस थापा ने उपस्थित लोगो को भरपूर मनोरंजन दिया ।

यह भी पढें   शिक्षा ऐन लाने से पहले सातों प्रदेश में ‘शिक्षा संवाद’ अभियान चलाएगा मंत्रालय

कार्यक्रम में कोरोना महामारी तथा लॉकडाउन में भी जरूरतमंद को सहयोग व जनचेतना अभियान चलाने के लिए लाइफगार्ड अस्पताल का संचालक रंजीत अग्रवाल, डॉ दीपेन बरुवा को साल व सम्मान पत्र दे सम्मानित किया । इस मौके पर एक दर्जन लोगों को प्रशंसा पत्र भी दिया गया । कार्यक्रम में मैथिल अभियानी क्रमशः प्रबीन नारायण चौधरी , बसुन्धरा झा , कवि प्रेम झा ,राजेश प्रेमी  के कवियित्री पूजा बहार, अलावा पत्रकार बिरेन्द्र साह समाजसेवी पारस सुबेदी चांद इराकी , राजेश कुमार, कविता झा , आशा झा , प्रीति झा , कृति उपाध्याय ,जुली प्याकुरेल , सुजाता भट्टराई , श्रद्धा चाउलागाई, ज्योती साह, बिनोद जी, राम नेपाल,  सरोज कोइराला ,विवेकशील साझा पार्टी का केंद्रीय सदस्य अमलेश कर्ण सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   नेपाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष पद पर प्रो. डॉ. ढुण्डीराज पौडेल नियुक्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com