Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केरुङ बोर्डर कल सोमबार से पुनः संचालन में लाने की तैयारी

 
केरुङ बोर्डर, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ फरवरी । नेपाल–चीन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा (बोर्डर) केरुङ को कल सोमबार से पुनः संचालन में लाया जा रहा है । परराष्ट्र मन्त्रालय स्रोत के अनुसार कोभीड–१९ के कारण अवरुद्ध नाका संचालन के लिए जो कुटनीतिक प्रयास हो रहा था, वह सार्थक हो गया है । बताया गया है कि चीन में वसन्त उत्सव समाप्त होते ही नाका सुचारु करने के लिए चीन तैयार हो गया था । स्मरणीय है, यह नाका पिछली बार ल्होसार पर्व से बंद था ।
नाका सुचारु करने के लिए आवश्यक पूर्व तैयारी पूरी हो चुकी है । बताया गया है कि भन्सार कार्यालय के कर्मचारी, सुरक्षा निकाय एवं ट्रक चालक और श्रमिकों को कोभीड–१९ विरुद्ध भ्याक्सिन दिया गया है और रसुवा जिला भी कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुका है । मन्त्रालय स्रोत का कहना है कि केरुङ नाका बंद होने से यहां से आयात–निर्यात संबंधी सम्पूर्ण काम बंद पड़ा था, जिसके चलते राज्य को दैनिक २ करोड़ से अधिक राजश्व नुक्सान हो रहा था ।
सीमा नाका बंद होने के कारण यहां रहनेवाले स्थानीयबासी, व्यापारी एवं श्रमिकों को भी दिक्कत हो रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com