साइबर व्युरो की नक्कली पेज बनानेवाले युवा गिरफ्तार
काठमांडू, २८ फरवरी । नेपाल पुलिस मातहत रहे साइबर व्युरो की नक्कली पेज बनानेवाले १८ वर्षीय युवा प्रज्वल पोखरेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि उक्त पेज से उन्होंने विभिन्न व्यक्तियों से बातचीत कर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास भी किया है ।
पोखरेल कपिलवस्तु के स्थायी निवासी हैं, लेकिन वह पिछली बार रुपन्देही में रहते थे । पुलिस ने कहा है कि पोखरेल को विद्युतीय कारोबार ऐन, २०६३ अनुसार अनुसंधान के लिए नियन्त्रण में लिया गया है ।

