Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लखीमपुर की यूथविंग चमकेगी रुपहले पर्दे पर

 

(हिमालिनी फीचर डेस्क)28 फरवरी,2021: ” खुदी को कर बुलंद इतना,कि खुदा खुद बन्दे से पूछे-बता तेरी रज़ा क्या है..? ” इस कहावत को युवा फ़िल्मकार आदित्य वर्मा ‘जलज’ जी ने चरितार्थ करके ) दिखाया है। लखीमपुर-खीरी,उत्तर प्रदेश के मूल निवासी जलज जी,आज बॉलीवुड में अपना परचम लहरा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में फ़िल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है,इससे फ़िल्म लाइन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए,काफी संभावनाएं हैं,इसी कड़ी में जलज जी ने अपने प्रोडक्शन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहित,उत्तर भारत के लोगों के लिए,बॉलीवुड प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।अपने बैनर व फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस “जलज एंड प्रिया क्रियेशन्स” के तले,तीन हिन्दी फीचर फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं- “कुदरत एक प्रेमकथा” (जो कोरोना व लॉकडाउन पर आधारित है।) इसका शूट स्टार्ट कर दिया गया है। इसकी शूटिंग-
मुम्बई,फरीदाबाद,दिल्ली,नैनीताल,लखनऊ,बनारस, इलाहाबाद व जयपुर में की जाएगी। फ़िल्म का कुछ हिस्सा लखीमपुर में भी फिल्माया जाएगा-
सिंगाही,कैलाशपुरी,शारदा नगर आदि कुछ लोकेशन चयनित किये गये हैं। लखीमपुर,खीरी से आचार्य ध्रुव कुमार मिश्र को एम.डी.बनाया गया है,जो मैनेजमेंट के साथ,पर्दे पर भी दिखाई पड़ेंगे। सहयोगी के रूप में लखीमपुर -खीरी से एडवोकेट रामजी शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष-रा.मा.सु.सं.) आर्येन्द्र पाल सिंह,
एस.के.सिंघानिया,आर्टिस्ट राज चक्रवर्ती, ध्यानेश जायसवाल, डॉ.वी.बी.धुरिया,एडवोकेट आदित्य कुमार यादव व राजीव महराज का विशेष योगदान है।
कुछ नए लोगों का फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस में चयन किया गया है-कवि कुँवर आनंद,ऋषभ शुक्ला, रामपाल शाक्य,चाँद मोहम्मद,बंदना देवी,
लवकुश कश्यप,सुरेन्द्र कुमार,अवधेश कुमार,
सर्वजीत सिंह व देवेश कुमार का चयन किया गया है।
“क़ुदरत एक प्रेमकथा” के साथ ही,कुदरत का ही पार्ट-२ ‘अन्नदाता’
(किसानों पर आधारित) का भी निर्माण किया जा रहा है। तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट- “2050-ए वॉर फ़ॉर वाटर” है,जो बड़े बजट की इंटरनेशनल फ़िल्म है,इसकी शूटिंग इंडिया के अलावा,कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी। ‘कुदरत’ और ‘अन्नदाता’ रिलीज के बाद,इसकी शूटिंग की जाएगी। इन फिल्मों के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर एण्ड राइटर आदित्य वर्मा ‘जलज’ ही हैं। जलज जी के सभी कार्यों में,पग -पग पर साथ देने वाली जलज जी की धर्म पत्नी प्रियंका वर्मा ‘जलज’ का अनमोल योगदान व पिताजी आचार्य विश्वम्भर दयालु वर्मा जिनका आशीर्वाद सदैव जलज जी के साथ हैं। हमारी तरफ से जलज जी व लखीमपुर से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई!

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के पास करोड़ों की बचत, गृह मंत्री और वित्त मंत्री की संपत्ति का भी खुलासा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *