Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में दलित महिला संघ (फेडो) बाँके का अधिवेशन

 

नेपालगन्ज(बाँके) फागुन २९ गते पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में दलित महिला संघ (फेडो) बाँके की चौथी अधिवेशन फगुन २८ गते शुक्रवार सम्पन्न हुआ है ।
नेपालगन्ज सुर्खेतरोड स्थित स्वास्तिक काटेज में दलित महिला संघ (फेडो) बाँके की अध्यक्ष निर्मला सुनार की अध्यक्षता में हुआ अधिवेशन उद्घाटन सत्र में बोलते हुये प्रमुख अतिथि नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका की उप–प्रमुख उमा थापा मगर ने जातिय छुवाछुत सामाजिक सरोकार की बिषय रही है, समाज में हो रही जातिय छुवाछुत बिरुद्ध दलित महिला संघ (फेडो) की योगदान महत्वपूर्ण रही है उन्हों ने बताते हुये जातिय छुवाछुत बिरुद्ध स्थानीय सरकार प्रतिबद्ध रही है, महिला लोगा अभी भी प्रतिनिधित्व में सहभागिता नही हो पाई है, महिलाएँ की क्षमता अभिवृद्धि कम दिखाई पडती है, महिला लोग कहीं कहीं तो अपनी बातें भी नही रख पाती हैं वो लोग क्षमता अभी भी कम रही है बतायी उप प्रमुख उमा थापा मगर ने बतायी ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगन्ज के मानव अधिकार अधिकृत दिपक थापा, गैर सरकारी संस्था महासंघ नेपाल बाँके शाखा के अध्यक्ष नमस्कार शाह, जिला वार एसोसिएसन के अध्यक्ष जनक शाही, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके के अध्यक्ष ठाकुर सिंह थारु, जिला प्रहरी कार्यालय बाँके महिला सेल की प्रमुख श्यामकुमारी पाइजा, दलित महिला संघ (फेडो) की केन्द्रीय सदस्य तथा बर्दिया जिला शाखा अध्यक्ष हिमा सुनार, कमिट नेपाल के अध्यक्ष प्रकाश नेपाली, सूचना तथा मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र नेपालगन्ज के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी, संर्घष दलित महिला सहकारी संस्था लिमिटेड की तुलसी सुनार लगायत लोगों ने कार्यक्रम में अपनी –अपनी विचार व्यक्त की थी ।
इसी तरह कार्यक्रम में दलित महिला संघ (फेडो) बाँके शाखा की सचिव दिलिसा गौतमद्वारा सञ्चालित वह कार्यक्रम में दलित महिला संघ (फेडो) बाँके की टिका कुमारी बि.क.ने प्रगति प्रतिबेदन प्रस्तुत की थी लेखा प्रमुख प्रतिभा गुर्ताल ने आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत की थी । कार्यक्रम में दलित महिला संघ (फेडो) बाँके की सदस्य एकता नेपाली ने कार्यक्रम में स्वागत की थी ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता, राहत कोष में 40 करोड़ रुपये देगा नेपाल पुलिस

इसी तरह दलित महिला संघ (फेडो) बाँके की चौथी अधिवेशन से शाखा की नई कार्य समिति की चयन भी किया गया था । कार्य समिति के अध्यक्ष पद में निर्मला सुनार पुनः निर्वाचित सर्वसम्मत रुप से हुई है । इसी तरह उपाध्यक्ष में दिलिसा गौतम, सचिव में एकता नेपाली, कोषाध्यक्ष में ज्ञानु सोनकार निर्बिरोध निर्वाचित हुई हैं । वह समिति के सदस्यों में अञ्जु बि.क., टिका कुमारी बि.क., अम्बिका परियार, कुशुम बैगार, सुनिता देवी चमार और तुलसी सुनार सर्बसम्मत से चयन हुई है उपाध्यक्ष दिलिसा गौतम ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए जगदंबा इंटरप्राइजेज ने दिए 51 लाख रुपये

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com