Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूम मचा रहा है ‘निरहुआ’ का गाना ‘गोड़ लागी पहुना’

 

भोजपुरी इंडस्ट्री में होली का त्यौहार आने से पहले ही फगुआ उड़ाने का महौल बन चुका है। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सभी स्टार्स एक के बाद एक अपने धमाकेदार होली गीत रिलीज करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी अपना एक जबरदस्त होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल हैं- ‘गोड़ लागी पहुना’ हैं।

यह भी पढें   आगामी तीन दिनों में नदियों का बहाव बढ़ने का पूर्वानुमान

इस भोजपुरी गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यह वीडियो सॉन्ग धोबी गीत के तर्ज पर है, जिसमें निरहुआ के साथ अंजली उर्वशी ने अपनी आवाज दी है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस गाने को पारंपरिक अंदाज में अपने फैंस को प्रभावित करने की कोशिश की हैं। यह गाना बेहद शानदार है. इस गाने के बोल राणा सिंह और विमल बावरा ने दिए हैं। जबकि संगीत महिपाल भारद्वाज का है।

यह भी पढें   महिलाएँ को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए सक्रिय नारी विकास केन्द्र से मनोपरामर्श सेवा देते हुये

इस पूरे गाने को होली के दौरान जीजा-साली की नोंक-झोंक और मस्ती पर फिल्माया गया है। एकदम देसी अंदाज में गाया हुआ यह गाना संगीतप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

निरहुआ के इस गाने को यूट्यूब पर कुछ ही घंटों के भीतर 19 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही लगभग 1 हजार कमेंट आ चुके हैं। इससे पहले निरहुआ का ‘बुरा न मानो होली है 2’ आया था, जो लोगों को काफी पसंद आया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com