Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भगवान श्रीराम के मंदिर  के निर्माण के लिए दान देने में उनके परम भक्‍त हनुमान जी  सबसे आगे

 

अयोध्‍या  में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर  के निर्माण के लिए दान देने में उनके परम भक्‍त हनुमान जी  सबसे आगे हैं।राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर  से मिले पांच करोड़ रुपयों की। हनुमान मंदिर यह राशि पांच सालों के दौरान देगा। पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर ने भी इसके लिए 10 लाख रुपये दान दिए हैं। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के तहत बिहार की अन्‍य कई मंदिर समितियों ने भी झोली खोलकर दान दिए हैं।

यह भी पढें   बीआरएबीयू के नए सीसीडीसी बने रक्सौल के लाल प्रो. रजनीश गुप्ता,

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का अभियान बीते 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चला था। अभियान के तहत संग्रह टोलियों ने गांव-गांव जाकर धन एकत्र किया। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में दान देने में सबसे आगे पटना रहा, जहां से 6.25 करोड़ से अधिक की राशि मिली। दानापुर ने अलग से करीब 1.23 करोड़ का दान दिया।

यह भी पढें   हुम्ला में नेपाल-भारत मैत्री अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 14.8 करोड़ की सहायता

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की तरफ से एक ऐप तैयार किया गया, जिसमें बैंकों से राशि और चेक क्लियर होने के बाद खाते में कुल जमा राशि दिखती है। बिहार में संग्रह टोलियों के जरिए 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रूपये जमा किए गए। जबकि, बैंकों ने 19 करोड़ 55 लाख 62 हजार की गिनती पूरी की है। अभियान के तहत जमा राशि की गिनती और चेक का क्लिरेंस अभी जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *