Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब संसदीय प्रणाली को ही खारीज करना चाहिए, इसके लिए जनमत संग्रह में जा सकते हैंः बास्तोला

 
धर्मेन्द्र बास्तोला, फाईल तस्वीर

गोरखा, ११ अप्रील । नेत्रविक्रम चन्द समूह अर्थात् नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के सचिवालय सदस्य धर्मेन्द्र बास्तोला ने कहा है कि नेपाल में संसदीय प्रणाली असफल साबित हो चुका है, अब इस प्रणाली को ही खारीज करना चाहिए । इसके लिए जनमत संग्रह में जाने के लिए भी उन्होंने सुझाव दिया है । गोरखा जिला सदरमुमकाम में आइतबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता बास्तोला को मानना है कि संसदीय प्रणाली अलोकतान्त्रिक साबित हो चुका है । उन्होंने कहा– ‘जिस देश में संसदीय प्रणाली है, उस देश में अलोकतान्त्रिक व्यवस्था हाबी है । नेपाल में भी राजनीतिक दल यही प्रणाली में फंसते जा रहे हैं । इससे बाहर निकलने के लिए मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह करता हूँ ।’
नेता बास्तोला का कहना है कि संसदीय प्रणाली खारीज करने के लिए सभी राजनीतिक दलों कों सहमत होना आवश्यक है । उन्हाने आगे कहा– ‘अब हम लोगों को समुन्नत राजनीतिक प्रणाली में जाना चाहिए । अगर राजनीतिक दल इसमें सहमत नहीं हो जाते हैं तो जनता को निर्णय करने की अधिकार होनी चाहिए । इसके लिए जनमत संग्रह आवश्यक है ।’
उन्होंने यह भी कहा है कि विप्लव समूह और सरकार के बीच सम्पन्न ३ सूत्रीय सम्झौता कार्यान्वन की प्रक्रिया में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *