वैशाख १६ गते से काठमांडू में निषेधाज्ञा जारी, सम्पूर्ण निजी तथा सार्वजनिक यातायात बंद
काठमांडू, २६ अप्रील । काठमांडू उपत्यका में वैशाख १६ गते रात १२ बजे से निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय हुआ है । काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर के प्रमुख जिला अधिकारियों की सोमबार सम्पन्न बैठक ने यह निर्णय किया है । निर्णय अनुसार १६ गते से उपत्यका में संचालित खाद्य पदार्थ और औषधी पसल के अलवा सम्पूर्ण निजी एवं सार्वजनिक यातायात बंद की जाएगी । कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए यह निर्णय किया गया है । स्मरणीय है, पिछले दिन काठमांडू में दैनिक एक हजार से अधिक नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण दिखाई दे रही है ।
प्रमुख जिला अधिकारियों का कहना है कि काठमांडू में संचालित अत्यावश्यक सेवा के अलवा सम्पूर्ण पसल और सार्वजनिक तथा निजी यातायात बंद रहेगा । होटल और रेष्टुरेन्टों को टेक अवे सेवा देने की छुट है । बताया गया है कि निषेधाज्ञा में हवाई यातायात बंद नहीं होगी ।
स्मरणीय है, आइतबार सम्पन्न कोभीड–१९ संकट व्यवस्थापन केन्द्र (सीसीएमसी) सचिवालय ने वैशाख १६ गते से काठमांडू उपत्यका में निषेधाज्ञा जारी करने के लिए सुझाव दिया था । सुझाव अनुसार सोमबार सम्पन्न प्रमुख जिला अधिकारियों की बैठक ने यह निर्णय किया है ।

