गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री गुरुङ विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश

पोखरा, २६ अप्रील । गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ के विरद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ है । सोबार शुरु विशेष अधिवेशन में मुख्यमन्त्री विरुद्ध कांग्रेस संसदीय दल के नेता कृष्णचन्द्र नेपाली ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया ।
इससे पहले गत वैशाख २ गते मुख्यमन्त्री गुरुङ विरुद्ध नेपाली कांग्रेस के १५, माओवादी केन्द्र के ११ और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के २ सांसदों ने हस्ताक्षर किया था । उस समय अविश्वास प्रस्ताव संबंधी सूचना प्राप्त करते हुए मुख्यमन्त्री गुरुङ ने आधी रात में संसद् अधिवेशन ही अंत किया था । इसबार भी उल्लेखित तीनो दल मुख्यमन्त्री गुरुङ के विरुद्ध हैं ।
प्रस्ताव पेश करते हुए कांग्रेस नेता नेपाली ने कहा कि संघीय और प्रदेश सरकार असंवैधानिक और अलोकतान्त्रिक रास्ते पर है, इसीलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है । उनका कहना है कि प्रधानमन्त्री ओली ने असंवैधानिक तवर से संसद् बिघटन करते वक्त मुख्यमन्त्री गुरुङ ने भी साथ दिया था, इसीलिए गुरुङ को मुख्यमन्त्री के पद पर रहने की कोई भी अधिकार नहीं है ।

