दो पिस्तौल के साथ २२ वर्षीय भारतीय नागरिक गिरफ्तार
सर्लाही, २६ अप्रील । सर्लाही पुलिस ने दो पिस्तौल और दो राउण्ड गोली के साथ एक भारतीय नागरिक को भारतीय मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार व्यक्ति २२ वर्षीय सकलदिप कुमार हैं, वह भारत सितामढी स्थित बिसनपुर में रहनेवाले हैं ।
सशस्त्र पुलिस बल बोर्डर आउट पोस्ट ने सकलदिप को मलंगवा–६ खुटौना से गिरफ्तार किया है । पुलिस का कहना है कि उनके साथ में २ सौ ग्राम लागू औषध चरेश भी मिला है । आवश्यक कारवाही के लिए सशस्त्र पुलिस ने सकलदेव को स्थानीय पुलिस को सौप दिया है ।

