विप्लव समूह में आवद्ध केन्द्रीय नेता माइला लामा जेल मुक्त
काठमांडू, ३० अप्रील । नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ समूह एवं नेकपा के केन्द्रीय नेता तथा उपत्यका इन्चार्ज माइला लामा जेल मुक्त हो गए हैं । बिहिबार सरकार ने लामा को जेल मुक्त किया है । सरकार और विप्लव समूह के बीच २ महीने पहले ३ सूत्रीय सम्झौता हुआ था । बताया गया है कि सम्झौता अनुसार ही लामा को जेल से मुक्त किया गया है ।
स्मरणीय है, लामा संखुवासभा स्थित जिला कारागार में जेल जीवन जी रहे थे । जिला अदालत चैनपुर स्रोत के अनुसार लामा २५ हजार धरौटी रकम देकर जेल से निकल गए हैं । वि.सं. २०७६ श्रावण ५ गते लामा को पुलिस ने काठमांडू से गिरफ्तार किया था ।

