कोरोना से संक्रमितों की संख्या में तीव्र वृद्धि, सरकार ने हाथ उठाया, कहा– अब बेड उपलब्ध नहीं हो सकता

काठमांडू, ३० अप्रील । पिछली बार कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या अधिक संख्या में वृद्धि हो रही है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में सरकार ने भी हाथ उठाया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने आज शुक्रबार एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि अब अस्पतालों में बेड उपलब्ध कराना मुश्कील है । जारी अपील में कहा गया है कि काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर मोरङ, सुनसरी, झापा, पर्सा, बारा, धनुषा, चितवन, मकवानपुर, काभ्रे, कास्की, दाङ, बाँके, रुपन्देही, पाल्पा, बर्दिया, कपिलवस्तु, सुर्खेत, कैलाली और कञ्चनपुर में कोरोना संक्रमण अधिक वृद्धि हो रही है ।
मन्त्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में का है– स्वास्थ्य प्रणाली भी असफल हो रही है, संक्रमितों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के कारण अस्पतालों में रखकर उपचार करने के लिए बेड उपलब्ध भी नहीं हो रहा है ।’ मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि ऐसी विशेष परिस्थिति में जनस्वास्थ्य संबंधी मापदण्ड का पालना करने के लिए सभी नागरिकों को संवेदनशील होना जरुरी है ।

