Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी इलाके में बम विस्फोट : अबतक 53 लोगों की मौत

 

काबुल, एजेंसियां।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी इलाके में स्थित लड़कियों के एक स्कूल के नजदीक हुए बम विस्फोट में अबतक 53 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में ज्यादातर 11 से 15 साल के बच्चे हैं, जिनमें बड़ी संख्या ग‌र्ल्स स्कूल की छात्राओं की है। घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले के लिए तालिबान के एक धड़े को जिम्मेदार ठहराया है जबकि तालिबान ने इस हमले की निंदा की है और इसमें अपना हाथ होने से इन्कार किया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन के अनुसार घटना की जांच शुरू हो गई है। मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। जिस इलाके में यह विस्फोट हुआ है उसमें बड़ी संख्या में शिया मुसलमान रहते हैं। इस लिहाज से शक आतंकी संगठन आइएस पर भी जा रहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक- 27 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

अफगानिस्तान में पैर जमाने के लिए आइएस ने हाल के वर्षो में इस तरह की कई सनसनीखेज वारदात की हैं। जिस स्कूल के नजदीक विस्फोट हुआ है उसका नाम सैयद अल-शाहदा स्कूल है। इस स्कूल की इमारत को भी विस्फोट से नुकसान हुआ है। नजदीक रहने वाले नासर रहीमी के अनुसार एक के बाद एक, तीन विस्फोटों की आवाज सुनी गईं और उसके बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। धूल का गुबार छंटने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो वहां लाशें और अंग बिखरे पड़े थे। जहां-तहां पड़े घायल मदद के लिए चिल्ला रहे थे। इसके बाद उपलब्ध साधनों और एंबुलेंस से घायलों को नजदीक के अस्पतालों में ले जाया गया।

यह भी पढें   रेल संचालन को व्यवस्थित बनाने के लिए बीरगंज बंदरगाह का अनुगमन

हाल ही में अफगानिस्तान के सुन्नी मुस्लिमों के एक कट्टरपंथी समूह ने देश में शिया मुस्लिमों के खिलाफ युद्ध छेड़ने का ऐलान किया था। शक उस पर भी किया जा रहा है। लेकिन अमेरिका इस तरह के हमले के लिए पूर्व में आइएस की ओर उंगली उठा चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com