Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो का बयान अराजक और असंवैधानिक : गोकर्ण बिस्ट

 

काठमांडू।

नेकपा एमाले के नेता गोकर्ण बिस्ट ने नवनियुक्त उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो के बयान को अराजक और असंवैधानिक करार दिया है। बिस्ट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में एक जिम्मेदार पद धारण करने वाला व्यक्ति भौगोलिक अखंडता और राष्ट्रीय हित के प्रतिकूल अभिव्यक्ति दे रहा है।

बिस्ट ने सोशल नेटवर्क फेसबुक पर लिखा, “उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो का यह बयान कि वह एक बहुराष्ट्रीय राज्य की स्थापना के लिए राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, भौगोलिक अखंडता और राष्ट्रीय हित के खिलाफ है।”

यह भी पढें   रास्वपा बागमती प्रदेश निर्वाचन स्थगित

शुक्रवार को नियुक्त हुए उप प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री राजेंद्र महतो ने बयान दिया था कि बहुराष्ट्र और बहुराज्य सञ्चालन करने के लिए मुक्ति आन्दोलन जारी है . महतो के बयान का फिलहाल हर तरफ विरोध हो रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed