Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च अदालत से फिर संसद् पुनर्स्थापना होनेवाला हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ जून । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि फिर सर्वोच्च अदालत से प्रतिनिधिसभा (संसद्) पुनर्स्र्थापना होनेवाला है । मंगलबार आयोजित तामाङ राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा नेपाल की केन्द्रीय कमिटी की भर्चुअल बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया है ।
प्रचण्ड को कहना है कि संसद् बिघटन संविधान के अनुसार नहीं हुआ है, इसीलिए सर्वोच्च अदालत से संसद् की पुनर्स्र्थापना स्वभाविक है । पौष ५ गते बिघटित संसद् और सर्वोच्च अदालत द्वारा की गई पुनर्स्थापना को स्मरण करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘अन्ततः अदालत संविधान को ही देखती है । संविधान के अनुसार संसद् बिघटन नहीं हुआ है । इसीलिए इसीबार भी सर्वोच्च से संसद् पुनर्स्थापना होनेवाला है, यह मेरा विश्वास है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड का मानना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली जो भी कर रहे हैं, वह प्रतिगमन है और प्रतिगमन के विरुद्ध आज के दिन नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी के उपेन्द्र यादव समूह, नेकपा एमाले केही माधव नेपाल समूह और राष्ट्रीय जनमोर्चा एकसाथ हैं । संविधान निर्माण करते वक्त माओवादी की ओर से रखा गया ‘नोट अफ डिसेन्ट’ को आम जनता के बीच ले जाने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *