Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में एक शख्स ने गाल पर थप्पड़ मारा

 

पेरिस, एजेंसी।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में एक शख्स ने गाल पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय हुई, जब मैक्रों दक्षिणी फ्रांस में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोगों के हालचाल ले रहे थे। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को घसीटते हुए ले गए। हमला करने वाला हरे रंग की टी शर्ट पहने हुए था। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब मैक्रों ड्रोम क्षेत्र में दौरे पर थे। यहां उनकी बातचीत रेस्तरां मालिकों और छात्रों से हुई।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

राजनेताओं ने थप्पड़ मारने कि इस घटना की कड़ी निंदा की है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने इस घटना के कुछ ही समय बाद नेशनल असेंबली में कहा कि लोकतंत्र का मतलब बहस और वैध असहमति है। हिंसा, मौखिक आक्रामकता और फिजिकल अटैक नहीं होना चाहिए। वहीं फार लेफ्ट लीडर जीन-ल्यूक मेलेनचॉन ने इस मामले पर राष्ट्रपति के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ट्वीट किया। प्रसारणकर्ता बीएफएम टीवी और आरएमसी रेडियो ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *