Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माता वैष्णो देवी भवन के पास आग लगी,प्राकृतिक गुफा महज 100 मीटर की दूरी पर

 

श्रीनगर.

फाइल

जम्मू और कश्मीर में माता वैष्णो देवी भवन के पास आग (Fire at vaishno devi Temple) लगने की खबर है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह आग माता वैष्णो देवी बोर्ड के कैश काउंटर के पास लगी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुंचने की कोशिश कर रहा है. एसएचओ भवन, सुमन मानहस और श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी को आग की लपटें बुझाने के दौरान लगी हैं. फिलहाल इस आग में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां पर आग लगी है वहां से प्राकृतिक गुफा महज 100 मीटर की दूरी पर है. यह आग वीआईपी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है.
आग ने लिया भयावह रूप
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया. आग का धुआं काफी दूर तक नजर आया. आग लगने की जानकारी मिलते ही श्राइन बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *