Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पहला डोज कोविशील्ड का और अब चीनी वैक्सिन लेने को बाध्य

 

 

भारत से वैक्सीन की सप्लाई बाधित होने के बाद नेपाल में टीके का भारी संकट हो गया है। हालांकि, अब चीन ने  टीके की सप्लाई शुरू की है। भारत निर्मित कोविशील्ड की पहली डोज लगे करीब पांच माह बीतने के बावजूद लाखों लोगों को दूसरी डोज नहीं लग पाई है। ऐसे में नेपाली नागरिक चीन से मिल रही वैक्सीन लगाने को तैयार हैं।

भारत सरकार ने नेपाल को कोविशील्ड वैक्सीन की दस लाख डोज निशुल्क भेजी थी। इसके बाद दस लाख डोज नेपाल ने भारत से खरीदी भी थी। इसके बावजूद नेपाल में बड़ी संख्या में लोगों को समय सीमा पूरी होने के बावजूद दूसरी डोज नहीं लग पाई है। अब चीन ने नेपाल को करीब दस लाख टीके भेजे हैं और नेपाल में फिर टीकाकरण सुचारू हुआ है। टीकाकरण के लिए अब कई ऐसे लोग आ रहे हैं जो पहली डोज भारत की और दूसरी डोज चीन की लेने को तैयार हैं।

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *