बिराटनगर के युवा समाजसेवी द्वारा खाद्यान्न बितरण

माला मिश्रा/ जोगबनी । बिराटनगर का युवा व्यवसायी व समाजसेवी प्रवीण जैन कोरोना महामारी के इस दूसरे लहर में भी गरीब , मजदूर तबके के लोगो के लिए विभिन्न संस्थानों को राहत सामग्री देकर सहयोग करते आ रहे हैं । उन्होंने अब तक 10 संस्था को राहत सामग्री सौंपा है ।जिसमें हाम्रो अभियान को 250 किलो चावल ,ह्यूमैनिटी फाऊंडेशन को 250 किलो चावल , मानव सहयोगी हाथ को 250 किलो चावल , युवा समाज समूह को 250 किलो चावल , बरगाछि युवा समाज को 250 किलो चावल और 25 किलो दाल ,यूथ फोर रंगेली को 250 किलो चावल और 25 किलो दाल, सुंदर सी सहयोग अभियान को 250 किलो चावल, तालिम केंद्र युवा एक्शन टीम को 125 किलो चावल, युवा अभियान को 250 किलो चावल , मानव सेवा आश्रम विराटनगर को 250 किलो चावल के साथ साथ दैनिक 15 परिवार को खाद्यान्न चावल, दाल, नमक सोयाबीन, आलू बितरण कर सेवा कार्य मे सकिय रूप से लगे हुए है ।

