कोरोना काल मे जैन महिला ग्रुप जगा रहे है लोगो मे आत्मविश्वास

माला मिश्रा/ बिराटनगर । जब से करोना काल प्रारंभ हुआ ।लोग अपने घरों में बैठे हैं और निराशावादी हो रहे हैं विभिन्न चिंताओं से ग्रसित हो रहे हैं ,ऐसे समय में जैन महिला ग्रुप ने लोगों को लोगों में एक आत्मविश्वास जगाने का कार्य किया है ।आओ चले प्रभु भक्ति की ओर नामक एक ग्रुप बनाकर देश विदेश के लोगों को खासकर महिलाओं को जोड़कर जैन समुदाय के भक्ति गीतों की एक श्रंखला चालू की है । इसमें करीब 200 घरेलू महिलाओं ने प्रभु भक्ति एवं भजनों के कार्यक्रम किए हैं इसमें जैन समुदाय की महिलाओं- थाईलैंड, नेपाल ,अमेरिका इत्यादि विभिन्न देशों से भाग लिया है। ग्रुप के संरक्षक बिराटनगर निवासी किरण डागा ने बताया इस ग्रुप में 15,000 से अधिक मेंबर बन चुके हैं इस ग्रुप के संरक्षक श्री डागा, राजेश बछावत, कुसुम बछावत नेपाल ग्रुप ,एडमिन राजश्री डागा सिलीगुड़ी , विशेष सहयोगी ममता नाहर ,रिचा डागा, ममता दुगढ़, शर्मिला बरढ़िया, प्रदीप भतेरा ,धनपत दुगड का सहयोग विशेष रुप से है । कार्यक्रम संयोजक गौतम डागा ने सभी सहयोगीयो एवं इस कार्यक्रम से जुड़े हुए सभी दर्शकों को विशेष धन्यवाद दिया है ।

