Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 24 जून: मेष राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-

मेष-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। अच्‍छे समय की ओर जा रही हैं। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी और व्‍यापार भी सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-स्थिति जोखिम भरी है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थ्‍िातियां अचानक प्रतिकूल दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक है। व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी दिख रही है। गणेश जी की वंदना करें।

मिथुन-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। मां काली की वंदना करें।

यह भी पढें   भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ के मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

कर्क-विरोधी परास्‍त होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य से थोड़ी परेशानी रहेगी। कोई बड़ी परेशानी नहीं रहेगी। प्रेम और व्‍यापार सही चलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति धीरे-धीरे अच्‍छी होती जा रही है। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।

यह भी पढें   सरकार गिराने के लिए अग्रगामी मोर्चा नहीं हुआ गठन-प्रभु साह

तुला-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थिति में बहुत सारे विकल्‍प और नई चीजें जुड़ेंगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखें। अभी किसी को रुपए-पैसे न दें। लौटने में दिक्‍कत हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यापार भी आपका ठीक रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-सितारों की तरह चमकते रहेंगे। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक

मकर-खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। मन बेचैन रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति काफी बेहतर, व्‍यापार भी आपका ठीक रहेगा। मां काली का स्‍मरण करते रहें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार भी सही दिख रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मीन-व्‍यवसायिक मामले सुलझेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलता हुआ दिख रहा है। भगवान विष्‍णु का स्‍मरण करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com