Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज सुप्रीम कोर्ट दे सकता है संसद भंग किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर फैसला

 
सर्वोच्च अदालत, फाईल तस्वीर

आज सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति विद्या भंडारी द्वारा संसद को भंग किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर  फैसला सुना सकता है। अदालत के फैसले से देश में महीनों से चल रहा राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो सकता है।

राष्ट्रपति ने 22 मई को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया था, सुप्रीम कोर्ट में 30 याचिकाएं दाखिल

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर राष्ट्रपति भंडारी ने पांच महीने में दूसरी बार 22 मई को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया था और 12 व 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 30 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। 275 सदस्यीय सदन में विश्वास मत हारने के बाद ओली अभी अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह भी पढें   राप्रपा चुनाव में उम्मीदवार तक नहीं मिलने की स्थिति में पहुँच गई हैः नेता थापा

विपक्षी दलों के गठबंधन की तरफ से भी एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें संसद के निचले सदन की बहाली व नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है। इस पर 146 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com