Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 16 जुलाई: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बन्‍धी थोड़ी परेशानी रहेगी। नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन पहुंचा नहीं पाएंगे। आपका दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। अभी महत्‍वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। व्‍यवसायिक स्‍तर से मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अक्टुबर 2026 बुधवार* शुभसंवत् 2083

मिथुन-भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम में सुधार, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही है लेकिन कलह से बचें। भगवान गणेश की अराधना करें।

कर्क-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार भी पहले से ठीक है। बस मानसिक चंचलता पर थोड़ा अंकुश जरूर लगाएं। मां काली की अराधना करें।

सिंह-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। रुपए-पैसे जो आ रहे हैं उसे संचित करें। कहीं लेन-देन न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम, व्‍यापार अभी मध्‍यम चल रहा है। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

यह भी पढें   साहित्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ सम्मानित

कन्‍या-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापार अभी रुका हुआ रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-मानसिक चिंता सताएगी। खर्च से परेशान रहेंगे। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, बाकी ठीक रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम लेकिन कोई परेशानी नहीं है। व्‍यापार रुक-रुक कर चलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार उत्‍तम है। हरी वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   नेपाल में वाहनों से सालाना 26.34 अरब रुपये का कर संग्रह, बागमती सबसे आगे

मकर-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। भगवान गणेश की अराधना करें।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी प्रकार का कोई रिस्‍क न लें। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार उत्‍तम, हरी वस्‍तु किसी मवेशी को खिलाएं अच्‍छा होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com