Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कराची में दो चीनी नागरिकों को गोली मारी गई

 

पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वाह में पिछले दिनों आईईडी विस्फोट में 9 चीनी नागरिकों के मारे जाने के बाद अब कराची में दो चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। बुधवार को कराची में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दो चीनी नागरिकों को गोली मार दी। दोनों को कराची के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक बार फिर पाकिस्तान सरकार को नसीहत दी कि चीनी नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा की जाए। उन्होंने कहा, ”हमें पाकिस्तान में चीनी नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तानी पर पूरा विश्वास है।” यह घटना दासू बांध के कर्मचारियों की बस में विस्फोट के दो सप्ताह बाद हुई है। 14 जुलाई को विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 9 चीनी नागरिक थे।

यह भी पढें   भारत के लिए नवनियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे आज नई दिल्ली रवाना होंगे

इस साल अप्रैल में दक्षिणी-पश्चिमी पाकिस्तान के क्वेटा में एक होटल में विस्फोट हुआ था, जहां चीनी राजदूत मौजूद थे। इस घटना में चार लोगों की मौत हुई थी। चीन ने पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और बड़ी संख्या में उसके कर्मचारी और अधिकारी पाकिस्तान में तैनात हैं। चीन ने कई बार पाकिस्तान से कहा है कि उसे उसके नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com