Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय ने कोरोना भाइरस के विरुद्ध टीका  केन्द्र की संख्या बढाई

 

काठमाडौँ ।

 

फाइल तस्वीर

स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय ने कोरोना भाइरस के विरुद्ध टीका  केन्द्र की संख्या बढाई है । मन्त्रालय के सहप्रवक्ता डा समिरकुमार अधिकारी ने कहा है कि टीका केन्द्र पर भीड ना हो इसके लिए टीका केन्द्र बढाया गया है ।

उनके अनुसार देश भर में पहले से अधिक एक हजार ४३३ टीका केन्द्र बढाया गया है। पहले यह संख्या दो हजार ९८९ थी जो अब  चार हजार ४२२ हो गया है ।  काठमाडौँ उपत्यका में ८३ टीका केन्द्र बढाकर १४९ किया गया है। उपत्यका में पहले ६६ टीका केन्द्र था ।

यह भी पढें   मंगलबहादुर शाही कर्णाली प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त

सरकार २०७७ माघ १४ गते से नेपाल में कोरोना भाइरस के विरुद्ध टीका लगाने का काम शुरु किया है । अब तक नेपाल में ४४ लाख तीन हजार २१ लोगों ने पहली  मात्रा और २२ लाख आठ हजार ५५ लोगों ने पूर्ण मात्रा में टीका लगवा लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com