Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले २४ घंटों में २,६२४ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, २० संक्रमितों की मृत्यु

 

काठमांडू, १४ अगस्त । पछिले २४ घंटों में नेपाल में २,६२४ नयां व्यक्तियों कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार इसी अवधि में २० संक्रमितों की मृत्यु भी हुई है । मन्त्रालय का कहना है कि इसी अवधि में १,३२० व्यक्ति संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं ।
मन्त्रालय द्वारा सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार आज तक नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या ७ लाख ३० हजार ४७९ पहुँच गई है । इसमें से ६ लाख ८० हजार ८१५ संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और १० हजार २५९ संक्रमितों की मृत्यु हुई हे । इसीतरह आज के दिन देशभर ३९ हजार ४०५ संक्रमित संक्रमित हैं । इसमें से ३६ हजार २ सक्रमित होम आइसोलेसन में, ३४०३ संक्रमित संस्थागत आइसोलेसन में है । संस्थागत आइसोलेसन में रहनेवालों में से ७६० जना सघन उपचार कक्ष में है और उसमें से १८६ जना भेन्टिलेटर मे उपचारत हैं ।
पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार उपत्यकामा ७९५ नयां संक्रमित पहचान में आए हैं । इसमें से काठमांडू निवासी ५३५, ललितपुर निवासी १६४ और भक्तपुर निवासी ९६ हैं । इसीतहर कास्की में २१३, चितवन में १४३, झापा में १०३, मोरङ में ९४, मकवानपुर में ४७, कैलाली में ४५, सुनसरी में ४२, रुपन्देही में ४०, सुर्खेत में ३७, दाङ में ३१, नवलपरासी पूर्व में ३२ नयां संक्रमित पहचान में आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *