हम लोग ओली समक्ष आत्मसमर्पण करनेवाले नहीं हैंः नेपाल

काठमांडू, १४ अगस्त । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष केपशर्मा ओली की अत्याचार कम नहीं हुआ है, इसीलिए उनको साथ देने की अवस्था नहीं है । अपने समूह द्वारा शनिबार काठमांडू में आयोजित बागमती प्रदेश सम्पर्क संगठन कमिटी कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा है कि पार्टी के भीतर अध्यक्ष ओली की मनमानी जारी है । उन्होंने आगे कहा– ‘ऐसी अवस्था में हम लोग ओली समक्ष आत्मसमर्पण करनेवाले नहीं है ।’
नेता नेपाल के अनुसार ओली में प्रजातान्त्रिक चरित्र भी नहीं है । कार्यकर्ताओं के सक्षम उन्होंने प्रश्न किया– ‘क्या आप लोग उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन पाते हैं ? क्या वह लोकतान्त्रिक हो रहे है ? वह (ओली) कहते हैं कि पार्टी में माधव नेपाल जैसे व्यक्ति को कोई जगह नहीं है । उनकी स्तर जानने के लिए क्या यही एक शब्द काफी नहीं है ? एसे अत्याचार सहन कर हम लोग क्या हम लोग उन को साथ नहीं दे सकते है ?’
नेता नेपाल ने कहा है कि आज तक ओली ने जो निर्णय किया है, उसके प्रति कोई भी आत्मग्लानी और आत्म्समीक्षा नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘ओली समूह के कुछ नेताओं का मानना है कि सदस्यता नवीकरण और विधान महाधिवेशन रोका जा सकता है, लेकिन पार्टी महासचिव कहते हैं कि हम लोग आगे बढ़ चुके हैं, अगर कोई छूट जाते हैं तो इसमें कुछ नहीं कर सकते । क्या ऐसी अवस्था में हम लोग उन लोगों के समक्ष आत्मसमर्पण करें ?’

