Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘सर’ जडेजा बने नंबर वन

 

jadeja‘सर’ रवींद्र जडेजा ने अपने लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। वह आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।

जबर्दस्त हरफनमौला क्रिकेटर जडेजा ने यह पायदान हासिल करने के लिए वेस्ट इंडीज के फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन को पीछे किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के चौथे गेंदबाज हैं।

जडेजा से पहले अनिल कुंबले, कपिल देव और मनिंदर सिंह इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। कुंबले ने इससे पहले आखिरी बार 1996 में बतौर भारतीय गेंदबाज नंबर वन गेंदबाज बने थे।

यह भी पढें   एनपीएल में आज काठमांडू गोर्खाज और लुंबिनी लायंस के बीच मुकाबला

इस भारतीय गेंदबाज ने जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज में पांच मैचों में पांच विकेट झटकने के साथ ही इस सत्र में 18.86 की औसत से 22 मैचों में 38 विकेट लेते हुए शीर्ष गेंदबाज बने हुए हैं। वनडे सीरीज के बाद रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाते हुए वह नंबर एक गेंदबाज बने।

जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी में पांच मैचों में 12 विकेट झटककर शीर्ष गेंदबाज रहे थे। साथ ही फाइनल मुकाबले में वह इंग्लैंड के खिलाफ मैन ऑफ द मैच भी बने।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

जडेजा के साथी खिलाड़ी अमित मिश्रा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों में रिकॉर्ड 18 विकेट लेने की बदौलत 47वें स्‍थान से 32वें पायदान पर आ गए।

जबकि हरफनमौल खिलाड़ियों की सूची में जडेजा दूसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पहले पायदान पर हैं।

वनडे रैंकिंग में गेंदबाजी और हरफनमौला खिलाड़ियों की शीर्ष दस की सूची में शीर्ष जडेजा ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, कर्णाली-सुदूरपश्चिम और चितवन-पोखरा आमने-सामने

बल्‍लेबाजी रैंकिंग में पहले पायदान पर हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) के अलावा दूसरे स्‍थान पर एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) हैं। जबकि श्रीलंका के बल्‍लेबाज कुमार संगकारा तीसरे नंबर पर हैं।

इस सूची में विराट कोहली चौथे और महेंद्र सिंह धोनी सातवें नंबर पर हैं।

वनडे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया पहले पायदान पर बनी हुई है। जबकि दूसरे स्‍थान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तीसरे स्‍थान पर है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com