माओवादी केन्द्र ने चयन किया रिक्त पदाधिकारी और प्रदेश इन्चार्ज की नामावली
काठमांडू, २३ अगस्त । नेकपा माओवादी केन्द्र ने प्रदेश कमिटी में रिक्त पदाधिकारी और जिला इन्चार्ज चयन किया है । पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में सम्पन्न स्थायी समिति बैठक ने विभिन्न नेताओं को प्रदेश रिक्त पदाधिकारी और जिला इन्चार्ज की जिम्मेदारी दी है ।
पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ के अनुसार जिला समन्वय समिति के संयोजक चयन करने की संबंधित प्रदेश को ही दी गई है । नेता श्रेष्ठ के अनुसार केन्द्रीय प्रतिनिधि ना रहे कई जिलो में जिला केन्द्रीय सदस्य को ही इन्चार्ज की जिम्मेदारी दी गई है । बैैठक ने ६ प्रदेश में प्रदेश इन्चार्ज चयन किया है । लेकिन प्रदेश नं. १ में किसी को भी प्रदेश इन्चार्ज की जिम्मेदारी नहीं दी गई है ।
प्रदेश और प्रदेश इन्चार्ज की विवरण इस प्रकार है–
प्रदेश २ः गणेश साह
वागमतीः हितमान शाक्य
गण्डकीः हितराज पाण्डे
लुम्बिनीः चक्रपाणी खनाल
कर्णालीः शक्तिबहादुर बस्नेत
सुदूरपश्चिमः खगराज भट्ट

