एमसीसी नेपाल की संविधान से ऊपर नहीं है, राष्ट्रीय सहमति में पास करना होगाः डा. कोइराला

विराटनगर, १८ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसिसी) नेपाल की संविधान से ऊपर नहीं है, इसीलिए इसको राष्ट्रिय सहमति में संसद् से पारित करना होगा । शनिबार विराटनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
उन्होंने कहा है कि कम से कम पूर्व प्रधानमन्त्रियों के बीच एमसीसी के संबंध में एक मत और सहमति होना जरुरी है, इसके लिए विचार–विमर्श शुरु करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है । उन्होंने कहा– ‘हमारे संविधान के ऊपर एमसीसी कानून नहीं है । यह आम लोगों को समझना होगा, हम लोगों को भी इसके लिए काम करना चाहिए । पूर्व प्रधानमन्त्री भी कह रहे हैं कि एमसीसी पास करना चाहिए । सत्ता में रहते वक्त उन लोगों ने ही एग्रिमेन्ट किया है, लेकिन प्रधानमन्त्री से बाहर होते ही वे लोग विरोध शुरु करते हैं । ऐसी परिस्थितियों के कारण नेपाल जटिलता में फंस सकती है ।
नेता कोइराला को मानना है कि अरुण–३ में गलती की गई थी, अब वही गलती एमसीसी में नहीं होना चाहिए । उन्होंने कहा कि एमसीसी के कारण ही सत्ता गठबंधन में भी परिवर्तन आ सकती है ।

