Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

 

मेष राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। कारोबार में व्यवधान आएंगे। तनाव से बचें।

वृष राशि

किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन में असहज रहेंगे। यात्रा के योग हैं।

यह भी पढें   चिलिमे पावर हाउस टनल हादसा: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का दौरा

कर्क राशि

मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मानसिक परेशान‍ियों को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

सिंह राशि

मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन में च‍िंता रहेगी।

कन्या राशि

आत्मविश्वास भरपूर तो रहेगा। परन्तु आत्मसंयत भी रहें। क्रोध के अति‍रेक से बचें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्‍त‍ि के योग हैं।

यह भी पढें   रसुवा-नुवाकोट बाढ़: सुरक्षाकर्मी कहाँ-कहाँ तैनात हैं और राहत कहाँ तक पहुँची ?

तुला राशि

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति भी हो सकती है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि

मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

धनु राशि

मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। तनाव से बचें।

मकर राशि

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़– १,२९० लोगों के शव बरामद, ४,७९८लोग लापता

वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कुंभ राशि

आशा-निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। म‍ित्रों से भेंट होने की उम्‍मीद है।

मीन राशि

संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com