Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेव पार्टी का भंडाफोड़, सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन लोग गिरफ्तार

 

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक यात्री क्रूज शिप पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने इस मामले में बालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अन्‍य आरोपियों में अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में इनकी पेशी हुई। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक अदालत ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम की ओर से शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा गया था। इस छापेमारी में एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। छापेमारी के बाद आर्यन खान, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट को हिरासत में लिया गया था। इनमें से आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा का मेडिकल टेस्‍ट कराया गया।
अधिकारी के मुताबिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस पार्टी में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए भी सूचित किया गया था। पार्टी में एक व्‍यक्ति के टिकट की कीमत 75 हजार रुपये से ज्यादा रखी गई थी। एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि हम पूरे मामले की निष्पक्ष छानबीन करेंगे। यदि इसमें किसी की सिलेब्रिटी या अमीर लोगों से संबंध सामने आते हैं तो भी हमारी कार्रवाई पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम कानून के मुताबिक काम करेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com