Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा पूरी तरह से खुला अब निजी सवारी से आवागमन सम्भव

 

कोरोना के कारण पिछले 17 माह से बंद नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर के खुलने को लेकर सभी अटकलें अब दूर हो गई हैं. आज से भारतीय नागरिक और पर्यटक अपने निजी वाहन के साथ नेपाल जा सकेंगे. भारत सरकार के आदेश पर सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी ने अब गाड़ियों से जाने की रोक हटा ली है. लेकिन, भारत और नेपाल आने जाने के लिए आपको कोविड गाइडलाइन को लेकर नेपाल तथा भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.

यह भी पढें   गगन थापा को विश्वप्रकाश शर्मा ने दी शुभकामना, कहा— वे उनके साथ खड़े हैं

बीते 23 मार्च 2020 में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दोनों देशों की सरकार ने भारत नेपाल सीमा पर पब्लिक मोमेंट्स पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद लगभग 17 महीने से सोनौली से सिर्फ मालवाहक ट्रकों को आने जाने दिया जा रहा था. लेकिन, एक बार फिर से कोरोना के मामलों में कमी होने के बाद अब दोनों देशों की सरकारों ने सीमा को पूरी तरह खोलने की सहमति बन गई है जिससे आज से आप अपने निजी वाहनों से नेपाल आ जा सकते है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com