Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग : आज दिनांक – 17 अक्टूबर 2021 रविवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*योगमाया त्वमेवासी वायुरूपा नभः स्थिता।*
*सर्वगंधवहा पृथ्वी नानरूपा सनातनी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 17 अक्टूबर 2021 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
(राक्षस)
शाके:-1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- द्वादशी रात्रि 6:33 तक उपरांत त्रयोदशी,
नक्षत्र :- शतभिषा दिन में 11:57 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद,
योग:- वृद्धि रात्रि 12:14 तक उपरांत ध्रुव,
करण:- वव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:17
सूर्यास्त :- संध्या 05:43
सूर्य :- *चित्रा नक्षत्रे कन्या राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *कुम्भ राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
आज एकादशी व्रत का पारण एवं श्री गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ एवं अपराजिता पूजन
सर्व सिद्धि दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – धादिङ में ६ लोगों के शव बरामद

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

🐏मेष
आज मेष राशि के जातक अपनी ऊर्जा व प्रफुल्लता से कार्यक्षेत्र में आने वाली मुश्किलों को दूर कर पाएंगे। वाद-विवाद की स्थितियों में भी सौम्यता को बनाए रखने का प्रयास करें। अपने अंतर्मन की आवाज पर ही ज्यादा ध्यान दें और उसके अनुरूप फैसला करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। बजट बनाकर ही अपना धन खर्च करें।

🐂वृष
आज वृष राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में किसी नई विचारधारा के अनुरूप कार्य करेंगे। रूढ़िवादी प्रचलित तरीकों को छोड़कर नई टेक्नोलॉजी का उपयोग लाभदायक सिद्ध होगा। कार्य को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे, परंतु जल्दबाजी में चोट ना लगे, इस बात का भी ध्यान रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। परंतु खर्चों की भी अधिकता रहेगी।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातकों को अपने कार्य को पूरा करने के लिए सही प्लानिंग की जरूरत होगी। वरना कार्य पूरे ना हो पाने का मलाल रहेगा। कही सुनी बातों पर विश्वास कर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। भूमि भवन पर निवेश संभव है।

🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातकों को संयम से काम लेना चाहिए। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बोलचाल में शब्दों के चयन पर जरूर ध्यान दें। गुस्से से पारिवारिक रिश्ते खराब हो सकते हैं और तनाव का असर आपके कार्य पर भी पड़ेगा। प्रॉपर्टी का सौदा लाभकारी रहेगा। कमाई के लिहाज से दिन ठीक-ठाक है।

यह भी पढें   प्रतिनिधि सभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों को अभिमान व स्वाभिमान के फर्क को समझना चाहिए। आत्मविश्वास उच्च का रहेगा परंतु अति आत्मविश्वास की वजह से बने बनाए काम आपके बिगड़ सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालने के लिए दबाव बनाने के बजाय प्यार से काम निकलवाने का प्रयास करें। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। खर्चों को पूरा करने के लिए लोन लेने से बचें।

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों को चुगली करने की आदत से बचना चाहिए, इससे आपके मित्रों के साथ भविष्य के संबंध खराब हो सकते हैं। यात्रा की संभावना है, परंतु यात्रा में मुश्किलें आ सकती है और लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपके प्रयास धन प्रदायक बनेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह से कार्य करें। कमाई के लिए दिन अच्छा है।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातकों को अपने काम से काम रखना अच्छा रहेगा। बेवजह दूसरों के विवादों में उलझना आपके लक्ष्य प्राप्ति में बाधा बनेगा। गुप्त योजनाएं बनाने का प्रयास करेंगे। रिसर्च के लिए उपयुक्त समय है। धन संपत्ति के मामलों मे पारिवारिक विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। धन प्राप्ति में बाधाएं बन सकती हैं।

🦂वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों को पुरानी नकारात्मक बातों को सोचकर अपने आज को खराब नहीं करना चाहिए। मनोनुकूल परिणाम प्राप्त ना होने की वजह से निराशा रह सकती है। अत्यधिक विचारों का प्रभाव भ्रम पैदा करेगा। सामूहिक कार्य में विवाद की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर आगे बढ़ें।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों में आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षा अनुरूप लाभ होने की संभावना बन रही है। अधीनस्थ कर्मचारियों संबंधी समस्याएं बनी रहेगी। विदेशी संबंध मजबूत बनेंगे। खर्चों के कटौती के प्रयास असफल रहेंगे।

🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। मेल मिलाप के प्रयास सफल नहीं रहेंगे। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा। मेहनत अधिक करने के बाद भी प्राप्तियां कम होंगी।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातक अपना काम पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। अधिक भागदौड़ के बाद ही मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को फाइनैंशल मामलों में सतर्क रहना चाहिए। लेन-देन में गड़बड़ी की संभावना बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है।

🐟मीन
आज मीन राशि जातकों को किसी की तरह के वाद-विवाद में उलझने से बचना चाहिए। जोश और भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। कामकाज से संबंधित जरूरी पेपर्स को संभालकर रखें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। सूझबूझ से निवेश से लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com