Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में इस जगह #Omicron वैरिएंट ने दी दस्तक, दो मरीजों में हुई पुष्टि, बढ़ गया खतरा

 

देश में कोरोना वायरस के खतरनाक रूप ओमाइक्रोन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में दो मरीजों में इस प्रकार की पुष्टि हुई है। केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जिन दो लोगों में इस प्रकार की पुष्टि हुई है, वे दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं. इन दोनों मरीजों में मामूली लक्षण ही पाए गए हैं और इन्हें क्वारंटीन में रखा गया है।

कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron )के मामले भारत में सामने आए. कर्नाटक राज्‍य में इस वेरिएंट के 2 संक्रमित मिले हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि देश में कोविड के स्‍ट्रेन ओमिक्रॉन के मामले की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है.

यह भी पढें   वागमती प्रदेश सरकार से नेकपा एमाले बाहर

दोनों ही केस कर्नाटक में रिपोर्ट हुए हैं और 66 व 46 वर्ष की उम्र के दो शख्‍स में यह केस रिपोर्ट हुए हैं.स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने कर्नाटक में दोओमिक्रॉन मामलों कीपुष्टि करते हुए बताया कि कॉन्टैक्ट को आइडेंटिफाई कर लिया गया है.

इन दोनों में मामूली लक्षण है.दुनिया में इस वेरिएंट के अब तक जिनते मामले आए हैं, उसमें सीरियस लक्षण नहीं हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *