शुक्रवार से जनकपुरधाम में सप्ताहव्यापी विवाह पंचमी महोत्सव शुरू

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में शुक्रवार से सप्ताहव्यापी विवाह पंचमी महोत्सव शुरू हो गयी हैं। शुक्रवार को बिश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण नगर भ्रमण करेंगे। नगर भ्रमण में बिश्वामित्र, राम और लक्ष्मण अयोध्या से आए राम लीला पार्टी के कलाकार भूमिका निभायेंगे। विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर अयोध्या, बनारस हरिद्वार, प्रयाग सहित भारत और नेपाल से साधु, संत, महंत तथा नागा का जनकपुरधाम आना प्रारंभ हो गया हैं। जानकी मंदिर सहित जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों को कृत्रिम रोशनी से सजाया गया हैं। सभी मठ मंदिरों में भजन कीर्तन प्रारंभ किए गए हैं।
जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर लाल किशोर साह साह जनकपुरधाम की सफाई के लिए स्वयं मोनेटरिंग कर रहे है। ऐतिहासिक बारहबीघा (रंग भूमि) मैदान जहां सीता राम का स्वयंवर होता है। रंग भूमि मैदान को सफाई युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं। जिला प्रशासन धनुषा भी सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षाकर्मी तैनात करने की करेंगे। जिला प्रशासन धनुषा द्वारा जानकारी मिली है। यात्रियों के आवास तथा चिकित्सा शिविर के लिए कई क्लब तथा जातीय संगठन भी पंडाल निर्माण में जुटे हैं।

