Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#omicron Covid-19 Study:इन दो ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कोरोना वायरस का ज्यादा खतरा

 

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) द्वारा की गई नई स्टडी में यह पाया गया है कि, कोविड होने का रिस्क आपके ब्लड ग्रुप (Blood Group) से भी जुड़ा हुआ है. इस स्टडी को इंटरनेशनल जर्नल फ्रंटियर्स इन सेल्यूलर एंड इंफेक्शन माइक्रोबायोलॉजी के संस्करण में भी प्रकाशित किया जा चुका है.

हालांकि ब्लड ग्रुप और कोविड द्वारा होने वाली मृत्यु के बीच कोई संबंध नहीं है. इस स्टडी के मुताबिक जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A, B और RH है, उन्हें कोविड होने का खतरा सबसे अधिक है. वहीं जिनका ब्लड ग्रुप O, AB और RH- है, उन्हें कोविड संक्रमण होने का खतरा सबसे कम है

यह भी पढें   पार्टी विधान अनुसार अब देउवा सभापति नहीं बन सकते हैं – सभापति थापा

 

पुरुषों को अधिक खतरा
ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के डॉक्टर विवेक रंजन ने बताया कि इस अध्ययन के माध्यम से यह भी पता चला है कि बी+ रक्त समूह के पुरुष रोगियों में महिलाओं की तुलना में कोविड-19 का खतरा अधिक है।

वहीं 60 साल के जिन लोगों का रक्त समूह बी और एबी है, उनमें संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। रक्त समूह ए और आरएच+ के मरीजों को कोरोना से स्वस्थ होने में अधिक समय लगा, जबकि रक्त समूह (ओ) वाले लोग जल्दी स्वस्थ हो गए थे। इन लोगों में संक्रमण के लक्षण ज्यादा दिनों तक नहीं दिखाई दिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com