लौकहा ठाढी बोर्डर नहीं खुलने से हो रही परेशानी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सिरहा तथा सप्तरी जिला को जोड़ने वाली लोकहा ठाढी बोर्डर से वाहन कोरोनो को लेकर डेढ बर्ष से अधिक समय से वंद नहीं होने से सिरहा तथा सप्तरी जिला तथा मधुबनी जिला के पूर्वी क्षेत्रों के लोगों का काफी परेशानी हो रही है। सप्तरी जिला के पश्चिमी भाग तथा सिरहा जिला के पूर्वी भाग के लोगों को मधुबनी, दरभंगा तथा पटना के लिए यही सुगम बोर्डर हैं। उत्तरी बिहार के लोग लहान में आंख दिखाने के लिए लौकहा ठाढी बोर्डर से ही लोग वाहन के साथ जाते हैं। वहीं सिरहा तथा सप्तरी जिला के लोग इलाज के लिए दरभंगा इसी बोर्डर से जाते हैं। बोर्डर से वाहन नहीं आवत जावत से लोग परेशान हैं। दोनो देशों में शादी ब्याह में कठिनाई हो रही है। दो किलोमीटर दूरी तय करने के लिए बोर्डर बंद होने से लंवी दूरी तय कर दुसरे बोर्डर से जाना पड़ता है। नेपाल तथा भारत के सुरक्षाकर्मी इस संदर्भ में पूछने पर दोनो देशों के उच्च स्तरीय पदाधिकारी ही कुछ जानकारी की बात कहीं हैं।





