Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के विदेश मंत्री आ रहें हैं नेपाल दौरे पर बढ़ेगी बात चीन नेपाल रेल्वे परियोजना की

 

जल्द ही चीन के विदेश मंत्री आ सकते हैं नेपाल दौरे पर बढ़ेगी बात चीन नेपाल रेल्वे परियोजना की

 

काठमांडू । चीन के विदेश मंत्री वांग यी 26 मार्च को नेपाल के दौरे पर जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावित यात्रा को देखते हुए एजेंडा निर्धारित जा रहा है। नेपाल अबकी नए प्रोजेक्ट्स के बदले 2019 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नेपाल यात्रा के दौरान साइन किए गए पिछले समझौतों को आगे बढ़ाने को इच्छुक है।
चीन-नेपाल रेलवे प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी स्टडी करने के लिए एक समझौते पर साइन किया जा सकता है। इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन मंत्रालय के सचिव रवींद्र श्रेष्ठ ने बताया है कि हमें केरुंग-काठमांडू रेलवे की फिजिबिलिटी स्टडी के लिए एक मसौदा समझौता ज्ञापन प्राप्त हुआ है। नेपाल फिजिबिलिटी स्टडी करने के लिए पहले वादा की गई राशि के अलावा चीन से अतिरिक्त अनुदान की तलाश कर रहा है। अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं, तो एक समझौते पर साइन किया जाएगा।

यह भी पढें   बेसहारा महिलाओं के साथ अधिकारियों ने मनाई दीपावली, चेहरों पर लौटी मुस्कान।

स्टडी पूरा करने में लगेंगे 3.5 साल
जनवरी 2022 में रवींद्र श्रेष्ठ ने चीन रेलवे प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ बातचीत की थी जहां चीनी पक्ष ने कहा था कि रेलवे प्रोजेक्ट के फिजिबिलिटी स्टडी को पूरा करने में कम से कम 42 महीने लगेंगे। चीन द्वारा 2016 में किए गए रेलवे के एक प्री-फिजिबिलिटी स्टडी में कहा गया था कि हिमालयी भूभाग रेलमार्ग के निर्माण में बड़ा बाधा बन सकता है।

यह भी पढें   संदीप की घातक गेंदबाजी, पोखरा १३२ रन पर ऑलआउट


फिजिबिलिटी स्टडी पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट के लिए कुल निवेश का पता चल जाएगा। हालांकि प्री-फिजिबिलिटी स्टडी एक मुताबिक 72.25 किलोमीटर के नेपाली खंड में 2.75 बिलियन डॉलर का खर्च होगा। उस रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे का करीब 98.5 फीसद पुल और सुरंग होगा और निर्माण लागत 3.55 अरब रुपये प्रति किलोमीटर होगी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com